
दिल्ली। भारती संदेश ब्यूरो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से रविवार, 29 नवंबर 2026 को दिल्ली में ‘राष्ट्र वंदनम्’ नाम से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी संघ के गणवेशधारी स्वयंसेवकों, समाज की सज्जन शक्ति एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट लोगों को संबोधित करेंगे।
राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम रोहिणी सेक्टर-23 में स्थित मैदान में होगा। इस मैदान को ‘समरसता स्थल’ नाम दिया गया है। कार्यक्रम में दिल्ली के हजारों की संख्या में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन तथा घोष वादन भी प्रस्तुत किया जाएगा।
#RashtraVandanam #RSS #MohanBhagwat #Sangh100 #RSSCentenary






