भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

 

 

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्व सांसारिक आश्रम की पूज्यनीया माताजी श्रीमती सावित्री देवी के देवलोकगमन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने ​अपने शोक संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्यनीया माताजी के निधन का समाचार अत्यन्त दुःखद एवं पीड़ादायक है। एक माँ का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है। माता सावित्री देवी का संपूर्ण जीवन सादगी, त्याग और उच्च संस्कारों का प्रतीक रहा, जिन्होंने राष्ट्र और समाज को योगी आदित्यनाथ जैसा तपस्वी और कर्मयोगी नेतृत्व प्रदान किया। श्री देव ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

  • Related Posts

    कांग्रेस में आंतरिक कलह और गुटबाजी चरम पर : संतोष पाण्डेय

      रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और सांगठनिक बदलावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है…

    Read more

    मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य पांच दिवसीय समारोह आज से सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पीयूष मिश्रा होंगे शामिल रंगमंच पर सजेगी मुक्तिबोध की साहित्यिक विरासत

    रायपुर। हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर गजानन माधव मुक्तिबोध की स्मृति में पांच दिवसीय ‘मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह-2026’ का आगाज आज 13 नवंबर से रायपुर के रंगमंदिर में होगा। छत्तीसगढ़…

    Read more