
RSS की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होगी। बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी छह सह सरकार्यवाह और संघ के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।
साथ ही विजयादशमी उद्बोधन में उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों के अनुवर्तन पर चर्चा होगी। नए माध्यमों पर सामग्री (Content), नशीली दवाओं की समस्या, बाहरी शक्तियों का हस्तक्षेप और वैश्विक परिदृश्य जैसे विषय भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे।
श्री सुनील आंबेकर जी
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ






