मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य पांच दिवसीय समारोह आज से सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पीयूष मिश्रा होंगे शामिल रंगमंच पर सजेगी मुक्तिबोध की साहित्यिक विरासत

रायपुर। हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर गजानन माधव मुक्तिबोध की स्मृति में पांच दिवसीय ‘मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह-2026’ का आगाज आज 13 नवंबर से रायपुर के रंगमंदिर में होगा। छत्तीसगढ़ फिल्म एंड विजुअल आर्ट सोसाइटी की ओर से आयोजित इस समारोह में देश के विभिन्न शहरों के रंगमंच समूह छह चर्चित नाटकों का मंचन करेंगे। समारोह में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, रंगकर्मी, गीतकार एवं संगीतकार पीयूष मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। फिल्म निर्देशक, अभिनेता और वरिष्ठ रंगकर्मी राजेन्द्र गुप्ता समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
समारोह के पहले दिन आज दो नाटकों का मंचन होगा। बिलासपुर के अजन नाट्य दल की ओर से सुनील चिपड़े के निर्देशन में ‘अंधेरे में’ प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद अभिनेता एवं रंगकर्मी राजेन्द्र गुप्ता की प्रस्तुति ‘संसद से सड़क तक’ का मंचन होगा। इसका निर्देशन आर.एस. विकल ने किया है।
14 नवंबर को राजनांदगांव के रंग छत्तीसगढ़ समूह की ओर से पूनम तिवारी एवं साथियों की रंगसंगीत प्रस्तुति होगी। इसके बाद जबलपुर के विवेचना रंगमंडल का नाटक ‘पर पाजेब न भीगो’ मंचित किया जाएगा। इसका निर्देशन प्रगति विवेक पांडे ने किया है। 15 नवंबर को इलाहाबाद के समानांतर नाट्य समूह की प्रस्तुति ‘युद्ध नहीं, चाहिए शांति’ का मंचन होगा। इसकी परिकल्पना एवं निर्देशन अनिल रंजन भौमिक ने किया है। 16 नवंबर को उज्जैन के अभिनव रंगमंडल की ओर से शरद शर्मा के निर्देशन में ‘एक इंस्पेक्टर से मुलाकात’ प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह के अंतिम दिन 17 नवंबर को मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल की रंग प्रयोगशाला का नाटक ‘गुड़िया की शादी’ मंचित होगा। इसका निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है।
पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में नाट्य प्रस्तुतियों के साथ रंगसंगीत का भी आनंद मिलेगा। साहित्य और रंगमंच प्रेमियों के लिए पुस्तकों का स्टॉल भी लगाया जाएगा, जहां कला, साहित्य और रंगमंच से जुड़ी पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध रहेगा। समारोह में प्रवेश के लिए पांच दिनों का संयुक्त पास 200 रुपये और प्रतिदिन का प्रवेश पास 50 रुपये की सहयोग राशि पर मिलेगा। प्रवेश पास रंगमंदिर में नाटक शुरू होने से पहले प्राप्त किए जा सकेंगे।

—

  • Related Posts

    उपराष्ट्रपति  सी.पी. राधाकृष्णन . राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज श्री अयोध्या धाम स्थित राम जी की पैड़ी पर आयोजित दिव्य-भव्य ‘दीपोत्सव-2026’ समारोह में सम्मिलित हुआ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज

    माननीय उपराष्ट्रपति  सी.पी. राधाकृष्णन . राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज श्री अयोध्या धाम स्थित राम जी की पैड़ी पर आयोजित दिव्य-भव्य ‘दीपोत्सव-2026’ समारोह में सम्मिलित…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल डेका को दी दीपावली की हार्दिक

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं रायपुर 7 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका…

    Read more