पुलिस महकमे में अचानक बदली तस्वीर, कई जिलों के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की ओर से 7 थाना प्रभारियों (निरीक्षकों) और 3 उप निरीक्षकों के ट्रांसफर संबंधी तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में कुल 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है।

आपको बता दें पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने ये आदेश जारी किए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। देखें कहां किसे मिली जिम्मेदारी।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी

cg police transfer list

जारी आदेश के अनुसार लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर, सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर, नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा और अजय कुमार साहू को बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर भेजा दिया गया है।

तो वहीं अमित कुमार बेरिया को दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के प्रशासन अकादमी एवं विशेष इकाई (अअवि) में पदस्थ किया गया है। प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर ग्रामीण और सुनील दुबे को बीजापुर से कांकेर स्थानांतरित किया गया है।

गणेश यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा, अमित गुप्ता को मुंगेली से सूरजपुर तथा वीणा साहू को रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more