युवा संगठन में बड़ा बदलाव, नई जिम्मेदारियों के साथ सामने आई अहम सूची

गरियाबंद।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारी-सहप्रभारी, जिला प्रभारी-सहप्रभारी तथा विभिन्न जिलों के संगठनात्मक पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

जारी सूची के अनुसार दीपक साहू को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, गरियाबंद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही गरियाबंद जिले के महामंत्रियों सहित अन्य संगठनात्मक पदों पर भी नियुक्तियां घोषित की गई हैं।

 

भाजपा संगठन ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

दीपक साहू के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more