डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल रमेन डेका ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रख्यात शिक्षाविद और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र सेवा के योगदान को नमन किया।

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा पूरा जीवन

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार, सिद्धांत और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज और देश की सेवा करनी चाहिए। उनके आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने वालों के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं।

लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दोहराया।

  • Related Posts

    अनावश्यक सिजेरियन बन्द हों : डॉ अशोक काले, पुणे ” सामान्य प्राकृतिक प्रसव ” जननी सुरक्षा के लिए आवश्यक सिजेरियन के बाद भी वेज़ाइनल प्रसव संभव

        रायपुर। प्रति वर्ष अनुसार धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा इस वर्ष ” जननी सुरक्षा : प्राकृतिक प्रसव ” विषय पर जागृति मण्डल सभागार में…

    Read more

    हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

      0 गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से की सौजन्य मुलाक़ात   रायपुर, 25 नवंबर 2026/ हर बच्चे को पोषण, सीखने और सुरक्षित बचपन…

    Read more