
आज रायपुर के जीवन निकेतन सोसाइटी, राजीव नगर में सनातन धर्म और आस्था पर प्रहार की घटना के विरोध में रायपुर महानगर संत समाज के स्वामी शिव स्वरूपानंद महाराज भारत सेवाश्रम आश्रम वीआईपी रोड, डॉक्टर युधिष्ठिर लाल पूज्य सद्दानी दरबार माना, महंत देवदास वीरंची नारायण मंदिर बूढ़ा पारा मंदिर रायपुर, महेंद्र वेद प्रकाश महाराज लक्ष्मी नारायण मंदिर रामकुंड, डॉ स्वामी राजेश्वरानंद श्री सुरेश्वर महादेव पीठ, किन्नर अखाड़ा श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर साध्वी सौम्या, आजीवन निराहार संत गौतम आनंद, डॉ रुपेश महाराज भागवताचार्य, भागवतआचार्य सत्यनारायण तिवारी, महंत सौरभ शर्मा, नाथ संप्रदाय से भारत नाथ योगी, महंत राजीव नयन शरण, महामंडलेश्वर जीतेश्वरानंद महाराज, श्रीमद् भागवत आचार्य लक्ष्मीकांत मोहन महाराज, आचार्य रविंद्र शास्त्री, आचार्य हिमांशु मिश्रा, आचार्य नागेश शर्मा गुढ़ियारी के नेतृत्व एवं छत्तीसगढ़ बजरंग दल के योगेश सैनी जिला अध्यक्ष, विजेंद्र वर्मा प्रांत सह संयोजक, भूषण साहू जिला संयोजक, उमेश वर्मा, द्वारिका कुर्रे, सुदीप साहू, अजय देवांगन के तत्वाधान में पीड़ित महिला के साथ खामरडीह पुलिस थाना रायपुर पहुंचकर सनातन धर्म के प्रति विद्वेष की भावना रखने वाले विधर्मी के खिलाफ सूचनार्थ कर एफआईआर की मांग की गई एवं पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करने की कार्यवाही की मांग की गई। गौरतलब है कि पूर्व में पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जिस पर पीड़ित ने संत समाज और बजरंग दल से संपर्क किया।पुलिस को पीड़ित परिवार ने सीसी फुटेज भी उपलब्ध कराया है। 







