विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा सामाजिक समरसता यात्रा का सफल आयोजन संपन्न

रायपुर। विश्व हिंदू परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा हिंदू समाज में एकता, समरसता एवं बंधुत्व का संदेश लेकर निकाली गई *”सामाजिक समरसता यात्रा”* का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।
यह यात्रा 22 अक्टूबर 2026 को महासमुंद सराईपाली प्रारंभ होकर पलारी , बसना ,आरंग , खरोरा  होते हुए आज दिनाँक 28अक्टूबर 2026 को रायपुर महानगर के मोवा पहुँची ,तथा  रायपुर महानगर में इस समरसता का प्रारंभ मोवा से यात्रा प्रारंभ होकर  गुढ़ियारी में सम्पन्न हुई।
इस यात्रा में संत श्री विनोद गिरी गोस्वामी (अध्यक्ष अखिल भारतीय सन्त समिति , जिला बालोद),
संत ओमकार दास जी वैष्णव ,
गुरु श्री श्री 108 श्री सर्बेश्वर दास जी (श्री पँच महानिर्वाणी अनि-अखाड़ा
डभरा मठ राम मंदिर कोटमीसोनार जिला जांजगीर-चांपा)
संत श्री योगेश गिरी जी महाराज (महंत पशुपति आश्रम सिलतरा ,रायपुर ) संत श्री युधिष्ठर लाल जी,आचार्य वेद प्रकाश महाराज जी श्री राजेश्वरानंद महाराज जी हनुमन्ता महाराज खोल्दोंगरी,सौम्या सखी एवं अन्य संत समाज से ओजस्वी सन्तजन उपस्थित रहे !
तथा विहिंप से यात्रा में  सैकड़ो कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समाजों के प्रमुख जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
*यात्रा का मुख्य उद्देश्य – “हिन्दव: सोदरा: सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्”* के मंत्र को सार्थक करना रहा। यात्रा के माध्यम से समाज  व्याप्त छुआछूत, जातिगत भेदभाव को समाप्त कर, मंदिर, जलाशय और श्मशान सबके लिए समान हों, इस संकल्प को दोहराया गया।
इस अवसर पर विहिप के प्रांत मंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा जी के मार्गदर्शन , समरसता यात्रा आयाम प्रमुख अखिलेश लुनिया जी , विहिंप प्रांत उपाध्यक्ष सरल मोदी जी, तथा यात्रा के व्यवस्था पप्रमुख बंटी कटरे जी का विशेष योगदान रहा !
प्रांत उपाध्यक्ष ने कहा कि _”यदि हिंदू समाज संगठित रहेगा तो राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। समरसता ही हिंदू समाज की शक्ति है।”_
प्रांत मंत्री श्री पूर्णेन्द्र सिन्हा जी. ने बताया कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू समाज को जोड़ने का एक महा-अभियान है। आने वाले समय में यह यात्रा प्रत्येक जिला एवं प्रखंड स्तर तक जाएगी।
यात्रा में संत समाज, विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विश्व हिंदू परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांत जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम रायपुर एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी नागरिकों, पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है। इस यात्रा में महानगर के वरिष्ट कार्यकर्ता देवेंद्र शर्मा, कांतन पिल्लई, किशोर पटले, यसवंत साहू, रवि देवांगन, राम देवांगन, परवीन लांजेवार, भरत साहू, बंटी शर्मा, उपस्थित रहे,

  • Related Posts

    कांग्रेस वैधानिक प्रक्रिया पर भ्रामक प्रचार कर देश में अराजकता फैलाना चाहती है – डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा प्रहार किया है। भारतीय जनता…

    Read more

    ABVP का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ से नक्ल्सवाद समाप्त हुआ है वैसे ही अब आने वालें कुछ वर्षों में दिमागी नक्सलियों को भी समाप्त करेंगे – शालिनी वर्मा

    रायपुर छत्तीसगढ़ नेहा,अभिजीत,राहुल देश में रह रहें आतंकवादी है – शालिनी वर्मा जैसे छत्तीसगढ़ से नक्ल्सवाद समाप्त हुआ है वैसे ही अब आने वालें कुछ वर्षों में इन दिमागी नक्सलियों…

    Read more