
श्री एम.ए. कृष्णन (जिन्हें लोग प्यार से ‘एम.ए. सर’ कहते थे) के निधन से हमने न केवल केरल के एक पूर्ण समर्पित और निष्ठावान वरिष्ठ प्रचारक को खो दिया है, बल्कि एक बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्ति को भी खो दिया है, जिन्होंने ‘बालगोकुलम’ और ‘तपस्या’ की स्थापना की थी। ये दोनों संगठन केरल में राष्ट्रवादी आंदोलन की पहचान बन गए। हम उनके परिवार के सदस्यों, अनगिनत प्रशंसकों और एम.ए. सर से प्रेरित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
केरलम संघ के शुरुआती स्तंभों में से एक होने के नाते, उन्होंने सबसे कठिन समय और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कार्य को खड़ा करने के लिए लगातार संघर्ष किया। हम एम.ए. कृष्णन सर की स्मृति को सादर नमन करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें।
ॐ शान्तिः॥
मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ





