दिल्ली की एक बैठक से बदल सकता है तीन अफसरों का करियर, आखिर किन नामों पर लग सकती है मुहर?

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के लिए जल्द ही करियर की बड़ी खबर सामने आ सकती है। दिल्ली में होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति यानी डीपीसी की बैठक में राज्य के अधिकारियों को आईएएस अवार्ड देने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। बैठक के बाद यह तय हो सकता है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के किन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का मौका मिलेगा।

यूपीएससी चेयरमैन की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

आईएएस अवार्ड से जुड़ी प्रक्रिया के लिए डीपीसी की बैठक दिल्ली में होने वाली है। इसकी अध्यक्षता यूपीएससी के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल भी शामिल होंगे।

इस बैठक को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी प्रक्रिया के जरिए पात्र अधिकारियों के नामों पर विचार कर आईएएस कैडर में पदोन्नति का रास्ता साफ किया जाता है।

पिछले साल तीन अधिकारियों को मिला था मौका

जानकारी के मुताबिक संबंधित बैच में कुल 29 अधिकारियों में से पिछले साल तीन अधिकारियों को आईएएस अवार्ड मिला था। इनमें सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिया के नाम शामिल थे।

अब इसी प्रक्रिया के अगले चरण में अन्य पात्र अधिकारियों के नामों पर विचार होने की संभावना है। ऐसे में राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की नजर दिल्ली में होने वाली डीपीसी बैठक पर टिकी है।

इन तीन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

इस बार आईएएस अवार्ड के संभावित दावेदारों में अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। राज्य में इस साल राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बनने के लिए पांच पद उपलब्ध बताए जा रहे हैं।

हालांकि दो अधिकारियों से जुड़े कुछ मामलों के कारण उनके नामों पर सहमति बनने की संभावना कम बताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो उपलब्ध पदों में से तीन पर ही अधिकारियों को आईएएस अवार्ड दिए जाने की स्थिति बन सकती है।

ऐसे में डीपीसी की बैठक के बाद यह साफ होगा कि किन अधिकारियों के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस तक पहुंचने का रास्ता खुलता है।

  • Related Posts

    कांग्रेस वैधानिक प्रक्रिया पर भ्रामक प्रचार कर देश में अराजकता फैलाना चाहती है – डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा प्रहार किया है। भारतीय जनता…

    Read more

    विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा सामाजिक समरसता यात्रा का सफल आयोजन संपन्न

    रायपुर। विश्व हिंदू परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा हिंदू समाज में एकता, समरसता एवं बंधुत्व का संदेश लेकर निकाली गई *”सामाजिक समरसता यात्रा”* का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह यात्रा 22…

    Read more