तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने की टक्कर ने छीन ली 4 जिंदगियां, मौके पर पहुंची पुलिस

 छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भोलापुर शिकारी महका मोड़ के पास मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में चार लोगों की जान चली गई।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

हादसे के कारणों की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना छुरिया थाना क्षेत्र में हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर की मुख्य वजह क्या रही, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। चार लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more