पं. रुपेश महाराज प्रदेश के प्रसिद्ध युवा भागवताचार्य का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

 

 

 

*रायपुर।* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना बस्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. रुपेश महाराज जी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में विश्व संस्कृति शैक्षणिक संगठन, नई दिल्ली द्वारा पं. रुपेश महाराज जी को *’सर्व हिन्दू धर्म प्रचारक कथाव्यास’* के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए *डॉक्टरेट की मानद उपाधि (Honorary Doctorate)* से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री सुदेश बैरी जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

*सनातन धर्म के प्रचार में अहम भूमिका*

पं. रुपेश महाराज जी पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में श्रीमद् भागवत कथा, रामकथा के माध्यम से सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उनकी ओजस्वी वाणी और सरल व्याख्या शैली से लाखों श्रद्धालु लाभान्वित हो चुके हैं।

माना बस्ती, रायपुर निवासी पं. रुपेश महाराज जी की इस उपलब्धि पर पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है। उनके शिष्यों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने इस सम्मान को पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है।

इस सम्मान के बाद पं. महाराज जी ने कहा कि यह सम्मान भगवान श्रीकृष्ण और उनके सभी श्रोताओं का है, जिन्होंने उनकी कथाओं को इतना प्रेम दिया।

 

 

 

  • Related Posts

    रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

        0 भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, लोकतंत्र की जननी है हमारा देश : विष्णुदेव साय* 0 लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ…

    Read more

    कांग्रेस वैधानिक प्रक्रिया पर भ्रामक प्रचार कर देश में अराजकता फैलाना चाहती है – डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा प्रहार किया है। भारतीय जनता…

    Read more