CG में दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर; 1 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

 छत्तीसगढ़ : सारंगढ़ क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और तेज रफ्तार माजदा ट्रक की जोरदार भिड़ंत से भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर लौट रहे थे ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक पिकअप में करीब 30 से 32 ग्रामीण सवार थे। सभी महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र से चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी ग्रामीण पिकअप से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार माजदा ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए।

बागबाहरा क्षेत्र के रहने वाले हैं हादसे के शिकार लोग

हादसे में घायल हुए ग्रामीण महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इनमें पटेरापाली, गाड़ाघाट और बागबाहरा कस्बे के लोग शामिल हैं।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कई घायलों की हालत गंभीर

हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 15 से अधिक घायलों का उपचार चल रहा है। इनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more