शिक्षिका सुनीता यादव को शाल श्रीफल भेंटकर कलेक्टर एसपी ने किया सम्मानित

 

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए चयनित हुई हैं शिक्षिका सुनीता यादव

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन होने पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कलेक्टर और एसपी ने शिक्षिका सुनीता यादव को इस सम्मान के लिए चयन होने पर बधाई और शुभकामनायें दिए। कलेक्टर ने उनके सामाजिक कार्यों की तारीफ की और निरंतर अपने शिक्षिकीय दायित्वों के साथ अन्य सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित की। इस अवसर पर शिक्षिका सुनीता यादव की पुत्री सृजना यादव भी उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि बरमकेला ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक स्कूल खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव को वर्ष 2025 का साहित्य के क्षेत्र में पंडित मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकरण से नवाजा गया। वहीं वर्ष 2024 में राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित भी हुई हैं।

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more