Raipur Crime: प्रेम विवाद में युवक को कार से कुचलने का आरोपी कोर्ट में सरेंडर, वकील की ड्रेस में पहुंचा, 3 दिन की पुलिस रिमांड

रायपुर :  प्रेम संबंध से जुड़े विवाद में युवक को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी वकील की ड्रेस पहनकर कोर्ट परिसर पहुंचा और न्यायालय के सामने सरेंडर किया। इसके बाद आमानाका पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

एम्स के सामने हुआ था विवाद, फिर युवक पर चढ़ा दी कार

मामला 14 अगस्त का है। आमानाका थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक परमजीत रणगण्ही की शादी शिखा साहू से तय होने की बातचीत चल रही थी। घटना वाले दिन शिखा साहू अपने दोस्त भरत मंगनानी के साथ सफेद फॉक्सवैगन कार से टाटीबंध पहुंची थीं।

गुरुद्वारा के पास शिखा और परमजीत की मुलाकात हुई। इस दौरान भरत मंगनानी भी वहां मौजूद था। बातचीत के दौरान भरत और परमजीत के बीच विवाद हो गया।

शिकायत के अनुसार विवाद से नाराज भरत ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए परमजीत को टक्कर मार दी और उसके ऊपर कार चढ़ा दी। हादसे में परमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी खून बहने लगा।

अस्पताल पहुंचने से पहले चली गई जान, आरोपी कार लेकर फरार

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल परमजीत को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी भरत मंगनानी अपनी सफेद फॉक्सवैगन कार लेकर मौके से फरार हो गया।

परिजनों की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अपराध क्रमांक 264/2026 दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कई ठिकानों पर दबिश के बाद पुलिस के सामने नहीं, कोर्ट में पहुंचा आरोपी

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देने के साथ तकनीकी माध्यमों से भी उसकी लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था।

पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच भरत मंगनानी ने मंगलवार को न्यायालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

तीन दिन की पुलिस रिमांड, अब पूछताछ में सामने आएंगे कई सवाल

न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस उससे घटना के कारण, विवाद की परिस्थितियों, कार से टक्कर मारने की पूरी घटना और फरारी के दौरान उसकी गतिविधियों को लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल डेका को दी दीपावली की हार्दिक

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं रायपुर 7 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका…

    Read more

    पं. रुपेश महाराज प्रदेश के प्रसिद्ध युवा भागवताचार्य का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

          *रायपुर।* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना बस्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. रुपेश महाराज जी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन…

    Read more