राजभवन समारोह में डॉ. अखिल जैन ने साझा किए मनोहर गौशाला के सेवा कार्य

 

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री से मुलाकात; गौसेवा, जीवदया व प्राकृतिक खेती पर हुई चर्चा

रायपुर | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मनोहर गौशाला में चल रहे गौसेवा और जीवदया के कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही प्राकृतिक और जैविक खेती तथा किसानों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।

डॉ. अखिल जैन ने बताया कि मनोहर गौशाला में गौ संरक्षण और संवर्धन के साथ कई सेवा कार्य किए जा रहे हैं। गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास भी जारी हैं। इसके साथ पर्यावरण संरक्षण, जीवदया और समाजसेवा से जुड़े काम किए जा रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती से जोड़ने की दिशा में भी गौशाला काम कर रही है।

डॉ. जैन के अनुसार उन्हें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर राजभवन में होने वाले समारोहों में पहले भी आमंत्रित किया जाता रहा है। उन्होंने इस बार मिले आमंत्रण के लिए राज्यपाल और राजभवन परिवार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से गौसेवा और जीवदया के कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

गौसेवा के साथ प्राकृतिक खेती पर फोकस

मनोहर गौशाला गौ संरक्षण के साथ प्राकृतिक और जैविक खेती के क्षेत्र में भी काम कर रही है। गौशाला की ओर से किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा जीवदया, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा से जुड़े कार्य भी किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more