मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा, कुनकुरी में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल, बगिया में करेंगे रात्रि विश्राम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे।

सलियाटोली पहुंचने के बाद सीधे कुनकुरी जाएंगे

मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग के जरिए कुनकुरी रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा में वे शामिल होकर लोगों के साथ राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश देंगे।

शाम को बगिया पहुंचकर करेंगे रात्रि विश्राम

तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे कुनकुरी से बगिया के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4 बजे बगिया पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more