इलाज छोड़ सड़क पर उतरे इंटर्न डॉक्टर, एक मांग को लेकर बढ़ा विरोध, मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर पड़ा असर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। इससे एक दिन पहले उन्होंने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था। इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि उनका मासिक स्टाइपेंड 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए।

मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन

हड़ताल के दौरान इंटर्न डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वे अपनी समस्या से स्वास्थ्य मंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

सीनियर डॉक्टरों ने भी दिया समर्थन

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन को मेडिकल कॉलेज के कई सीनियर डॉक्टरों का भी समर्थन मिला है। समर्थन के चलते कुछ वरिष्ठ चिकित्सक भी प्रदर्शन में शामिल हुए, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिली।

स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखने लगा असर

करीब सवा सौ इंटर्न और उनके समर्थन में उतरे चिकित्सकों के हड़ताल पर रहने से मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। कई विभागों में नियमित कार्य प्रभावित हुआ और मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

बिना उपचार लौटे कई मरीज

हड़ताल के कारण अस्पताल पहुंचे कई मरीजों को समय पर डॉक्टर नहीं मिल सके। कुछ मरीजों को बिना चिकित्सकीय परामर्श के ही वापस लौटना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन हालात सामान्य बनाए रखने का प्रयास कर रहा है, जबकि इंटर्न डॉक्टर अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

  • Related Posts

    मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य पांच दिवसीय समारोह आज से सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पीयूष मिश्रा होंगे शामिल रंगमंच पर सजेगी मुक्तिबोध की साहित्यिक विरासत

    रायपुर। हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर गजानन माधव मुक्तिबोध की स्मृति में पांच दिवसीय ‘मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह-2026’ का आगाज आज 13 नवंबर से रायपुर के रंगमंदिर में होगा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल डेका को दी दीपावली की हार्दिक

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं रायपुर 7 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका…

    Read more