मित्रता दिवस पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल का अनूठा संदेश

 

‘मित्रता से सेवा तक’ अभियान के तहत मरीजों को बांधे फ्रेंडशिप बैंड, परिजनों को भेंट किए पौधे

 

रायपुर। भाटागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में मित्रता दिवस “मित्रता से सेवा तक” थीम पर मनाया गया। इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल टीम ने मरीजों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर आत्मीयता, विश्वास और समर्पित सेवा का संदेश दिया। अस्पताल की इस पहल की मरीजों एवं उनके परिजनों ने सराहना की। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर एवं वरिष्ठ गंभीर पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि चिकित्सा केवल उपचार नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का माध्यम है। जब मरीज को दवा के साथ अपनापन मिलता है, तभी सेवा का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का प्रत्येक मरीज उनके परिवार का सदस्य है।

अस्पताल की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने गंभीर मरीजों के परिजनों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रकृति का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि हम आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ भविष्य देना चाहते हैं, तो अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करनी होगी। मित्रता दिवस पर सेवा, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है l

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more