रायपुर : राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

रायपुर,राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से संबंधित प्रावधानों पर राज्यपाल से विचार-विमर्श किया।    श्री डेका ने राज्य में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार के सबंद्ध में अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई दुर्ग के कुलाधिपति श्री आईपी मिश्रा, भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर, कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोड़ा, आईएसबीएम विश्वविद्यालय, गरियाबंद और रायपुर के कुलपति डॉ. आनंद महलवार, अंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति श्री अभिषेक अग्रवाल, दावड़ा विश्वविद्यालय रायपुर के सीईओ श्री चिन्मय दावड़ा, कोलंबिया विश्वविद्यालय रायपुर के प्रो. कुलाधिपति श्री हरजीत सिंह हूरा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पं. रुपेश महाराज प्रदेश के प्रसिद्ध युवा भागवताचार्य का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

          *रायपुर।* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना बस्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. रुपेश महाराज जी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन…

    Read more

    रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

        0 भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, लोकतंत्र की जननी है हमारा देश : विष्णुदेव साय* 0 लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ…

    Read more