रेल यात्रा का बदला अंदाज…एक ही ऐप में टिकट, लाइव ट्रेन अपडेट और खाने तक की सुविधा… जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया ‘रेलवन’ ऐप तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए इस ऑल इन वन मोबाइल एप्लिकेशन को देशभर में करोड़ों लोग डाउनलोड कर चुके हैं। एक ही प्लेटफॉर्म पर टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा से जुड़ी कई अहम सुविधाएं मिलने से इसका उपयोग लगातार बढ़ रहा है।

टिकट बुकिंग से रिफंड तक सब कुछ आसान

रेलवन ऐप के जरिए यात्री आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। यदि किसी कारण टिकट रद्द करना पड़े तो कैंसिलेशन और रिफंड की प्रक्रिया भी बेहद सरल और तेज बनाई गई है। इससे यात्रियों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

यात्रा से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी रियल टाइम में

इस ऐप पर पीएनआर स्टेटस, वेटिंग की स्थिति, ट्रेन की लाइव लोकेशन, आगमन और प्रस्थान का समय, प्लेटफॉर्म नंबर और कोच की पोजिशन जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां रियल टाइम में उपलब्ध रहती हैं। इससे यात्रियों को यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलती है।

डिजिटल भुगतान और कैशलेस टिकटिंग को बढ़ावा

रेलवन ऐप सुरक्षित और तेज डिजिटल भुगतान की सुविधा देता है। डिजिटल टिकटिंग के कारण टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिल रही है और यात्रियों का समय भी बच रहा है। साथ ही नकद लेनदेन की जरूरत कम होने से खुले पैसे और नकली नोट जैसी परेशानियों से भी बचाव हो रहा है।

अब सीट पर मिलेगा पसंदीदा भोजन

यात्रा के दौरान भोजन की चिंता भी इस ऐप के जरिए खत्म हो जाती है। यात्री अपनी पसंद का खाना मोबाइल से ऑर्डर कर सीधे अपनी सीट पर मंगवा सकते हैं। इससे लंबी दूरी की यात्रा और भी सुविधाजनक बन रही है।

डिजिटल टिकट पर मिल रही विशेष छूट

रेलवे यात्रियों को डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है। रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक कर डिजिटल भुगतान करने पर 3 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह सुविधा 24 अगस्त 2028 तक लागू रहेगी।

डिजिटल इंडिया अभियान को मिल रही मजबूती

रेलवे का कहना है कि रेलवन ऐप भारतीय रेल की सभी प्रमुख डिजिटल सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य यात्रियों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग आधुनिक डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था से जुड़ सकें।

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more