इन छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, पेट्रोल और हेलमेट भी देगी सरकार, जानें प्रोसेस

Yogi Cabinet Approves Free Scooty: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छात्राओं के लिए ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ को मंजूरी दी है, जिसके अनुसार, पात्र छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी. योगी सरकार ने यह फैसला बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लिया है. यहां जानें किन छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा.

अगर आपके घर या परिवार में भी छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं, तो यह खबर आपके लिए है. सरकार के अनुसार, ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राएं, जिन्हें कॉलेज पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कई बार तो ऐसी भी खबर आती है कि इन समस्याओं की वजह से बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी. इन समस्याओं को देखते हुए सरकार ने फ्री में स्कूटी देने का निर्णय लिया है, ताकि किसी की पढ़ाई अधूरी न रह सके.

किन छात्राओं को मिलेगा लाभ?

इस योजना का लाभ प्रदेश की सभी छात्राओं को नहीं मिलेगा. सरकार के अनुसार, इसका लाभ सिर्फ उन्हीं छात्राओं को दिया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश की मूल निवासी हों और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक पास किया हो. ऐसी छात्राओं के लिए मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया तय की गई है. जो भी छात्रा स्नातक की टॉप 5 प्रतिशत में मेरिट सूची में आएंगी. यानी जिन छात्राओं का प्रदर्शन सबसे बेहतर होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.

  • Related Posts

    सोना खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, दिल्ली से नागपुर तक कितनी है कीमत और ज्वेलरी खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

     सोना  : त्योहार के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो बाजार भाव के साथ शुद्धता और अतिरिक्त शुल्क की जानकारी होना भी जरूरी है। 24 कैरेट,…

    Read more

    पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानिए दिल्ली से पटना तक आपके शहर में कितना है एक लीटर का रेट

    पेट्रोल-डीजल ; 15 सितंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच…

    Read more