साय कैबिनेट की अहम बैठक आज …कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, भाजपा भी चुनावी रणनीति पर करेगी मंथन

 छत्तीसगढ़ :  राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से बुधवार का दिन अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की 53वीं कैबिनेट बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी। बैठक में सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक प्रस्तावों और विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर बन सकती है सहमति

सूत्रों के अनुसार, बैठक के एजेंडे में शासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और विकास परियोजनाओं पर मंत्रिपरिषद विस्तार से विचार करेगी। चर्चा के बाद कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा संगठन में भी बैठकों का दौर रहेगा जारी

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी में भी संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा। पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश प्रदेश महामंत्रियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक आयोजित होगी, जबकि दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों के साथ मंथन किया जाएगा।

2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा फोकस

इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठकों में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों व रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

  • Related Posts

    बिलासपुर हाई कोर्ट पहुंचा शिक्षक के जीपीएफ कटौती का मामला, कोर्ट की सख्ती के बाद खाते में जमा हुई पूरी राशि

    बिलासपुर। पीएमश्री आत्मानंद विद्यालय मस्तूरी में पदस्थ लेक्चरर संजय पांडेय के वेतन से जीपीएफ के नाम पर काटी गई राशि उनके खाते में जमा नहीं किए जाने का मामला छत्तीसगढ़…

    Read more

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more