रायपुर : रथयात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा का जीवंत उत्सव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर, वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने भगवान  जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री  चौधरी ने कहा कि  सभी देशवासियों को रथयात्रा की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रथयात्रा हमारी भारतीय संस्कृति, आस्था और लोक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान श्री जगन्नाथ का जीवन समरसता, सेवा, करुणा और लोककल्याण का संदेश देता है, जो हमारे सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
श्री चौधरी ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि उनके गांव में भगवान श्री जगन्नाथ का मंदिर है और बचपन से ही वे गांववासियों के साथ रथयात्रा में सहभागी होते आए हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, सेवा, सहयोग और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है।
वित्त मंत्री ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा हमें समानता, सद्भाव और जनसेवा का संदेश देती है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो तथा प्रदेश और देश निरंतर विकास एवं जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहे।

  • Related Posts

    कांग्रेस में आंतरिक कलह और गुटबाजी चरम पर : संतोष पाण्डेय

      रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और सांगठनिक बदलावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है…

    Read more

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

        रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्व सांसारिक आश्रम की पूज्यनीया माताजी श्रीमती सावित्री देवी के देवलोकगमन पर…

    Read more