आग की लपटों के पीछे छिपा था ऐसा राज, सुबह खेत पहुंचते ही सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर

 रायगढ़ :  धरमजयगढ़ क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात को हादसा दिखाने के लिए घर में आग लगा दी। हालांकि घटनास्थल पर मिले खून के निशानों ने पूरी कहानी बदल दी। पुलिस अब हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खेती करने गए थे, अगली सुबह मिली मौत की खबर

जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा ब्लॉक के औरानारा निवासी 65 वर्षीय मंगल राठिया और उनकी 55 वर्षीय पत्नी पुनाई बाई राठिया कुछ दिन पहले खेती के काम से धरमजयगढ़ के क्रोंधा गांव के देवमारीडांड पहुंचे थे। मंगलवार रात दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बुधवार सुबह जब वहां काम करने वाला मजदूर रामलाल चौहान खेत पहुंचा तो उसने दोनों के शव पड़े देखे। एक मकान से धुंआ निकल रहा था और शव आंशिक रूप से जले हुए थे। इसके बाद उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

खून के निशानों ने खोली वारदात की परतें

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच के दौरान शवों के आसपास खून के छींटे मिले, जिससे आशंका मजबूत हुई कि पहले दोनों की हत्या की गई और बाद में सबूत मिटाने के लिए आग लगाई गई।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

जमीन विवाद पर भी जांच का फोकस

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक दंपती का पुराने समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है।

दो संदिग्धों से पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से गहन जांच जारी है।

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more