छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने संजय अग्रवाल को दी शुभकामनाएं

रायपुर :  राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल के पदभार ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने नवदायित्व संभालने पर संजय अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान योग को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा

पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संजय अग्रवाल को योग के क्षेत्र का व्यापक अनुभव है, जिसका लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में योग आयोग की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और प्रदेश में योग के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी।

पतंजलि से जुड़ाव का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि संजय अग्रवाल का पतंजलि पीठ से जुड़ाव रहा है और योग के क्षेत्र में उनका अनुभव काफी समृद्ध है। यही अनुभव राज्य में योग को और अधिक प्रभावी तरीके से बढ़ावा देने में सहायक होगा।

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि योग आयोग के प्रयासों से प्रदेश के अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर और संतुलित जीवन जीने का प्रभावी मार्ग भी है।

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more