डॉक्टर्स डे पर उर्मिला हॉस्पिटल में सेवा और संवेदनशीलता का संकल्प

 

भाटागांव स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में मंगलवार को डॉक्टर्स डे उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के संचालक डॉ. विनोद सिंह की माता स्वर्गीय उर्मिला देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों ने चिकित्सा सेवा को मानवता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानते हुए मरीजों की निस्वार्थ सेवा का संकल्प दोहराया।

पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों को पौधे भेंट कर उनका सम्मान किया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी डॉक्टरों ने प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

30 बिस्तरों से 200 बिस्तरों तक का प्रेरणादायक सफर

उर्मिला हॉस्पिटल एवं 200 बिस्तरों वाले मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि अस्पताल की यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी मेडिकल और पैरामेडिकल टीम की सामूहिक मेहनत, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एक समय 30 बिस्तरों से शुरू हुआ यह अस्पताल आज 200 बिस्तरों की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा में बदल चुका है, जिसके पीछे प्रत्येक डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी की निष्ठा और मरीजों के प्रति समर्पण है।

केक काटकर दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं

डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी चिकित्सकों ने केक काटकर इस विशेष दिन का उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी मरीजों को बेहतर, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more