
छत्तीसगढ़ : मानसून ने अब पूरी ताकत के साथ दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। अगले सात दिनों तक कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विभाग ने अलग अलग जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।








