CG Job Scam: मुख्य सचिव से पहचान का झांसा देकर नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, महिला गिरफ्तार

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव से पहचान होने का दावा कर बेरोजगार युवाओं से पैसे लेने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अब तक सात लोगों से करीब 25 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सरकारी नौकरी दिलाने का दिखाया सपना

पुलिस के अनुसार, आरोपी लता धीवर (36 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-5, ने पीड़ितों को कृषि विभाग और जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। उसने दावा किया कि उसकी पहचान छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव से है और इसी प्रभाव के आधार पर सरकारी नौकरी लगवा सकती है।इसी झांसे में आकर हाल ही में तीन लोगों ने उसे कुल 5 लाख 50 हजार रुपये दिए। लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ितों को ठगी का संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

जांच में सामने आया बड़ा खुलासा

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला केवल तीन नहीं, बल्कि अब तक सात लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। आरोप है कि उसने सभी पीड़ितों से मिलाकर 25 लाख 50 हजार रुपये वसूले।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी से प्राप्त रकम आरोपी ने अपने पास रखने के बजाय एक अन्य व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी। पुलिस अब उस बैंक खाते के साथ-साथ पूरे नेटवर्क और आरोपी के सहयोगी की तलाश में जुटी हुई है।

न्यायिक रिमांड पर भेजी गई आरोपी

पीड़ितों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

  • Related Posts

    पं. रुपेश महाराज प्रदेश के प्रसिद्ध युवा भागवताचार्य का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

          *रायपुर।* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना बस्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. रुपेश महाराज जी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन…

    Read more

    रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

        0 भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, लोकतंत्र की जननी है हमारा देश : विष्णुदेव साय* 0 लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ…

    Read more