छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, वन विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को नई पदस्थाना दी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी कर चार आईएफएस अफसरों को नई पदस्थापना दी है। इसको लेकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के तहत आईएफएस कौशलेंद्र कुमार को छग राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आईएफएस ओपी यादव को प्रभारी पीसीसीएफ वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण सह मुख्य वन्यजीव वार्डन की जिम्मेदारी दी गई है। आईएफएस शालिनी रैना को सीईओ कैंपा का प्रभार मिला है। आईएफएस माथेश्वरन को विकास योजना बजट लेखा की जिम्मेदारी मिली है।

ff
  • Related Posts

    मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य पांच दिवसीय समारोह आज से सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पीयूष मिश्रा होंगे शामिल रंगमंच पर सजेगी मुक्तिबोध की साहित्यिक विरासत

    रायपुर। हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर गजानन माधव मुक्तिबोध की स्मृति में पांच दिवसीय ‘मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह-2026’ का आगाज आज 13 नवंबर से रायपुर के रंगमंदिर में होगा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल डेका को दी दीपावली की हार्दिक

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं रायपुर 7 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका…

    Read more