Bilaspur Railway Station: सफर होगा और भी ताजगीभरा, यात्रियों को अब मिलेगा नारियल पानी का विकल्प

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार यात्रियों को जल्द ही नारियल पानी की सुविधा मिलने वाली है. प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर कच्चे नारियल की बिक्री शुरू करने की तैयारी है.

रेलवे ने ये पहल रेल यात्रियों को गर्मी के मौसम में सुविधा देने के लिए की है. इससे यात्रियों को सफर के दौरान एक बेहतर और पौष्टिक विकल्प मिलेगा. यह सुविधा न्यू इनोवेटिव आइडिया योजना के तहत दी जाएगी. इसके लिए टेंडर भी हो गया है.

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मिलेगा नारियल पानी

न्यू इनोवेटिव आइडिया योजना के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन कच्चे नारियल की बिक्री के लिए कैटरिंग यूनिट स्थापित की जा रही है. यह रेलवे की महत्वपूर्ण योजना है. इसके तहत पूर्व में मसाज सेंटर, ट्रैव्लर्स बुकिंग समेत कुछ नई सुविधाएं दी जा चुकी है. समय-समय यह प्रयास रहता है कि नए-नए आइडिया और आते रहे और उसका लाभ यात्रियों को मिल सके. इसी के तहत नारियल पानी उपलब्ध कराने का प्रपोजल आया.

टेंडर हुआ फाइनल

रेलवे को यह नई सुविधा लगी और खास बात यह है कि यात्रियों के लिए लाभदायक है. इसी वजह से इस पर सहमति की मुहर लगी. सहमति के साथ ही अब टेंडर भी फाइनल हो गया है. बहुत जल्द यात्री सफर के दौरान नारियल पानी पीकर प्यास बुझाकर सेहमंद बनेंगे. इसका सबसे ज्यादा लाभ लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री उठाएंगे. चाय-काफी तो आसानी से उपलब्ध है. कई यात्री इसका सेवन करने से बचते हैं.

दर निर्धारत के लिए रेलवे करा रही बाजार सर्वे

इस सुविधा को शुरू करने से पहले रेलवे की मंशा है कि नारियाली पानी उचित दर उपलब्ध हो। यही कारण है कि इसके लिए रेलवे प्रशासन ने बाजार सर्वेक्षण कराने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि नारियल के विक्रय मूल्य का उचित निर्धारण किया जा सके.

  • Related Posts

    पं. रुपेश महाराज प्रदेश के प्रसिद्ध युवा भागवताचार्य का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

          *रायपुर।* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना बस्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. रुपेश महाराज जी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन…

    Read more

    रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

        0 भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, लोकतंत्र की जननी है हमारा देश : विष्णुदेव साय* 0 लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ…

    Read more