CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट! जानें अगले 5 दिन आपके शहर में क्या होने वाला है

छत्तीसगढ़: प्रदेश में इन दिनों मौसम ने करवट ले ली है और आंधी-बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. अलग-अलग जिलों में गरज-चमक के साथ हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है. हालांकि इसी बीच एक दर्दनाक हादसे ने मन को झकझोर दिया.

आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा, एक महिला की मौत और कई घायल

मनेंद्रगढ़ जिले के ग्राम चरखर में मनरेगा कार्य के दौरान अचानक मौसम बदल गया. तेज आंधी और बारिश शुरू होने पर करीब 40 से 50 मजदूर एक पेड़ के नीचे शरण लेने के लिए खड़े हो गए.इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. घटना ने ग्रामीण क्षेत्र में शोक का माहौल बना दिया है.

प्री मानसून गतिविधियां तेज, कई जिलों में बारिश दर्ज

प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं. पिछले चौबीस घंटे में सुकमा में सर्वाधिक 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. इसके अलावा पेंड्रा रोड और जगदलपुर में भी बारिश हुई है.मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस समय तीन मौसमी तंत्र सक्रिय हैं, जिसके कारण गरज-चमक के साथ बारिश का दौर लगातार जारी है.

तापमान में उतार-चढ़ाव, राजनांदगांव सबसे गर्म और पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

तापमान के आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.रायपुर में 39.2 डिग्री, बिलासपुर में 39 डिग्री, दुर्ग में 40.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 36.2 डिग्री, अंबिकापुर में 36.1 डिग्री और जगदलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.वहीं पेंड्रा रोड सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा मौसम का यह रुख

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. साथ ही अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी हो सकती है.प्रदेश के रायपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, कांकेर, दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर और सुकमा सहित सोलह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

  • Related Posts

    पं. रुपेश महाराज प्रदेश के प्रसिद्ध युवा भागवताचार्य का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

          *रायपुर।* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना बस्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. रुपेश महाराज जी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन…

    Read more

    रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

        0 भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, लोकतंत्र की जननी है हमारा देश : विष्णुदेव साय* 0 लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ…

    Read more