बिलासपुर में शिक्षण व्यवस्था पर सख्ती…लगातार अनुपस्थित शिक्षक निलंबित…सुशासन तिहार शिकायत बनी कार्रवाई की वजह

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। बिल्हा विकासखंड के ग्राम लिमतरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) ओंकार सिंह श्याम को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने निलंबित कर दिया है।यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।सुशासन तिहार में खुली शिकायत, सामने आई अनियमिततामामला उस समय सामने आया जब शाला विकास समिति के अध्यक्ष विनोद कौशिक ने सुशासन तिहार शिविर में शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शिक्षक बिना किसी सूचना और बिना स्वीकृत अवकाश के लगातार स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं।दस्तावेजों के अनुसार, 30 मार्च 2026, 2 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 और 15 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक शिक्षक की अनुपस्थिति दर्ज की गई थी।जांच में आरोप सही, पहले रोकी गई थी वेतन वृद्धिशिकायत के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बिल्हा से मामले की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद शिक्षक का वेतन रोका गया और आगे की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई।DEO ने लिया सख्त फैसला, सीधे निलंबनजांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक ओंकार सिंह श्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी स्कूलों में अनुशासन और नियमित उपस्थिति से समझौता नहीं किया जा सकता।शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन का संदेशइस कार्रवाई को शिक्षा विभाग की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि शिक्षकों की जवाबदेही तय करना जरूरी है ताकि स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित न हो।फिलहाल निलंबन के बाद आगे विभागीय जांच की प्रक्रिया जारी रहेगी और शिक्षक से जवाब भी लिया जाएगा।
  • Related Posts

    पं. रुपेश महाराज प्रदेश के प्रसिद्ध युवा भागवताचार्य का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

          *रायपुर।* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना बस्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. रुपेश महाराज जी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन…

    Read more

    रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

        0 भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, लोकतंत्र की जननी है हमारा देश : विष्णुदेव साय* 0 लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ…

    Read more