कवर्धा में मतदान के दिन बड़ा फैसला, 1 जून को रहेगा सार्वजनिक अवकाश और बंद रहेंगी शराब दुकानें

कवर्धा :  कलेक्टर गोपाल वर्मा ने 1 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय उप निर्वाचन 2026 के तहत होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस दिन जिले में शराब दुकानें भी बंद रहेंगी।

इन क्षेत्रों में होगा मतदान

जारी आदेश के अनुसार नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद, ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक 08 और ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमांक 14 के रिक्त पंच पदों के लिए 1 जून को मतदान कराया जाएगा।मतदान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश लागू रहेगा, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें।

मतदान को लेकर प्रशासन का विशेष निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर गोपाल वर्मा ने यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जारी किया है।इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए और लोग आसानी से मतदान केंद्र तक पहुंचकर वोट डाल सकें।

अधिकारियों को सख्त पालन के निर्देश

कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि मतदान दिवस पर व्यवस्था पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारू रखी जाएगी।

  • Related Posts

    मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य पांच दिवसीय समारोह आज से सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पीयूष मिश्रा होंगे शामिल रंगमंच पर सजेगी मुक्तिबोध की साहित्यिक विरासत

    रायपुर। हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर गजानन माधव मुक्तिबोध की स्मृति में पांच दिवसीय ‘मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह-2026’ का आगाज आज 13 नवंबर से रायपुर के रंगमंदिर में होगा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल डेका को दी दीपावली की हार्दिक

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं रायपुर 7 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका…

    Read more