आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों के लिए बड़ी राहत: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, अब 60 प्रतिशत डीए मिलेगा

रायपुर। अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिसके बाद अब आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

दो प्रतिशत बढ़ोतरी से बढ़ेगा वेतन का कुल लाभ

इस फैसले के बाद अखिल भारतीय सेवाओं के तहत आने वाले अधिकारियों की आय में सीधा असर पड़ेगा। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से की गई है।अब तक इन अधिकारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, जिसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के अफसरों को भी मिलेगा लाभ

इस बढ़ोतरी का लाभ छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को भी मिलेगा। राज्य में पदस्थ सभी अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के वेतन में यह संशोधित डीए लागू होगा।

महंगाई के बीच सरकार का राहत भरा कदम

लगातार बढ़ती महंगाई को देखते हुए यह निर्णय अधिकारियों के लिए राहतकारी माना जा रहा है। इससे न केवल वेतन संरचना में सुधार होगा, बल्कि प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों को अतिरिक्त आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।

Related Posts

मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य पांच दिवसीय समारोह आज से सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पीयूष मिश्रा होंगे शामिल रंगमंच पर सजेगी मुक्तिबोध की साहित्यिक विरासत

रायपुर। हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर गजानन माधव मुक्तिबोध की स्मृति में पांच दिवसीय ‘मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह-2026’ का आगाज आज 13 नवंबर से रायपुर के रंगमंदिर में होगा। छत्तीसगढ़…

Read more

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल डेका को दी दीपावली की हार्दिक

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं रायपुर 7 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका…

Read more