साहस और सजगता का सम्मान – चाकू से हमला कर लूट करने वाले आरोपी को पकड़ने में सहयोग करने वाले आम नागरिक आकाश शुक्ला को किया गया सम्मानित

 

माह मार्च 2025 मेें थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कैनल रोड कटोरा ताला के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ने में, दिखाई गई तत्परता, साहस एवं जिम्मेदारी हेतु सम्मान किया गया है।

ज्ञात हो कि प्रार्थी दिलीप महानंद, निवासी रायपुर दिनांक 07.03.2025 को सिविल लाईन स्थित कैनल रोड कटोरा तालाब के पास कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान एक युवक द्वारा उसे चाकू दिखाकर धमकाते हुए उसके पास रखे हुए मोबाईल फोन एवं नगदी रकम को लूट कर भाग गया था। घटना की सूचना पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 112/25 धारा 309(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई तथा आरोपी केशव सोनी पिता पुरूषोत्तम सोनी निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया गया।

उक्त घटना के दौरान आरोपी को पकड़ने एवं पुलिस कार्यवाही में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने वाले श्री आकाश शुक्ला निवासी रायपुर की साहसपूर्ण भूमिका को देखते हुए आज पुलिस आयुक्त रायपुर श्री संजीव शुक्ला द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त श्री मयंक गुर्जर एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री तारकेश्वर पटेल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में जागरूक नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे उदाहरण समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

रायपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

  • Related Posts

    राशन कार्ड घर भूल गए तो भी नहीं रुकेगा आपका राशन, डिजिटल व्यवस्था से ऐसे मिलेगा पूरा हक और नहीं लौटना पड़ेगा खाली हाथ

    PDS Grain Without Ration Card: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केंद्र सरकार पात्र और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त या सब्सिडी वाले खाद्यान्न की सुविधा देती है। इसके लिए लाभार्थियों को…

    Read more

    रायपुर : राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

    राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति  कृष्न राम महापात्र  (Krushna Ram Mohapatra) को आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसके पूर्व …

    Read more