सुशासन तिहार में जनसेवा का बड़ा संदेश, गुढ़ियारी में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

 

रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 1 अंतर्गत गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम जनकल्याण और जनसंपर्क का प्रभावशाली मंच बनकर सामने आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया और लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी सकारात्मक पहल की गई।

प्रधानमंत्री आवास से राशन कार्ड तक, कई योजनाओं का मिला लाभ

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को अधिकार पत्र सौंपे गए। वहीं जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड वितरित कर राहत दी गई। अन्नप्राशन कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वस्थ जीवन की शुरुआत का संदेश दिया गया। इसके साथ ही नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ प्रदान कर बेटियों के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से कार्यक्रम बना खास

सुशासन तिहार कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, राजेश मूणत, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, एमआईसी सदस्य नंदकुमार साहू, जोन अध्यक्ष गज्जू साहू एवं मंडल अध्यक्ष विनय जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्षद मौजूद रहे। कार्यक्रम में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

सुशासन तिहार के जरिए शासन का उद्देश्य आम लोगों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में जनसुनवाई और योजनाओं की जानकारी के माध्यम से लोगों को शासन से जोड़ने का प्रयास किया गया।

  • Related Posts

    पं. रुपेश महाराज प्रदेश के प्रसिद्ध युवा भागवताचार्य का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

          *रायपुर।* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना बस्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. रुपेश महाराज जी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन…

    Read more

    रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

        0 भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, लोकतंत्र की जननी है हमारा देश : विष्णुदेव साय* 0 लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ…

    Read more