रायपुर : जन भागीदारी अभियान के तहत गिनाबहार और सिकिरमा में विशेष शिविर आयोजित

 पहाड़ी कोरवा परिवारों एवं ग्रामीणों को मिली विभिन्न शासकीय सेवाओं की सुविधा

 

जन भागीदारी अभियान के तहत गिनाबहार और सिकिरमा में विशेष शिविर आयोजित

 

जन भागीदारी अभियान के तहत गिनाबहार और सिकिरमा में विशेष शिविर आयोजित

 

रायपुर, 19 मई 2026 : भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार संचालित ‘जन भागीदारी: सबसे दूर, सबसे पहले‘ अभियान के तहत जशपुर जिले के ग्राम गिनाबहार तथा फरसाबहार विकासखंड के ग्राम सिकिरमा में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों और ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान आधार कार्ड अपडेट, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

अभियान का उद्देश्य दूरस्थ और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।

Related Posts

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

Read more

रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

Read more