CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-बारिश के आसार, रायपुर समेत इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है. इसी बीच 16 मई को अचानक देर शाम राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदल गया. यहां कई इलाकों में तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश हुई. बारिश के साथ ओले गिरने भी शुरू हो गए. खराब मौसम के चलते शहर के कई इलाके अंधेरे में डूब गए है. वहीं आज रविवार 17 मई को भी मौसम बदला हुआ रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर अभी प्रदेश में बना हुआ है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। रायपुर में सुबह से बादल छाए रहने और दिन में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

रायपुर, कोरबा और बस्तर में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, कांकेर, बस्तर और अंबिकापुर समेत कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

शनिवार रात रायपुर में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद आज भी मौसम ठंडा बना रह सकता है. वहीं बस्तर संभाग और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. कोरबा और धमतरी क्षेत्र में भी आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

Related Posts

मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य पांच दिवसीय समारोह आज से सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पीयूष मिश्रा होंगे शामिल रंगमंच पर सजेगी मुक्तिबोध की साहित्यिक विरासत

रायपुर। हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर गजानन माधव मुक्तिबोध की स्मृति में पांच दिवसीय ‘मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह-2026’ का आगाज आज 13 नवंबर से रायपुर के रंगमंदिर में होगा। छत्तीसगढ़…

Read more

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल डेका को दी दीपावली की हार्दिक

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं रायपुर 7 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका…

Read more