वोटर आईडी देने के बहाने युवती को बुलाया, बीजापुर में आप नेता दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दुष्कर्म के गंभीर मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोप है कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने का बहाना बनाकर युवती को अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।पूरा मामला बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

अटल आवास स्थित घर में बुलाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार सतीश मंडावी ने उसे वोटर आईडी कार्ड देने के नाम पर अटल आवास स्थित अपने निवास पर बुलाया था।युवती का आरोप है कि वहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

सखी सेंटर पहुंची पीड़िता, फिर दर्ज हुई शिकायत

घटना से डरी और परेशान पीड़िता बाद में सखी सेंटर पहुंची, जहां उसने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी।इसके बाद सखी सेंटर की मदद से पीड़िता बीजापुर कोतवाली थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

बीएनएस की धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सतीश मंडावी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2)(f) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़िता सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सतीश मंडावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।इसके बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया।

Related Posts

सुरेश्वर महादेवपीठ में संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति पर चर्चा 10 अक्टूबर को ज्ञात अज्ञात पितृ मोक्ष तर्पण

  रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

Read more

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

  रायपुर 27 सितंबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला में श्री अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर…

Read more