रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : किसान को शिविर में मिली ऋण पुस्तिका, खेती और किसान पंजीयन का रास्ता हुआ आसान

मौके पर हुआ समाधान, अब बिना दफ्तरों के चक्कर के मिलेंगी सुविधाएं

रायपुर, 16 मई 2026 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ राज्यभर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इस अभियान के तहत सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मूरता में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कंचनपुर निवासी किसान श्री अविनाश लकड़ा को मौके पर ही उनकी ‘किसान किताब’ (ऋण पुस्तिका) प्रदान की गई।

ऋण पुस्तिका मिलने से दूर हुई किसान की चिंता

काफी समय से ऋण पुस्तिका नहीं होने के कारण अविनाश लकड़ा को कृषि कार्यों और विभिन्न शासकीय प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सुशासन तिहार के शिविर में आवेदन करने पर राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराई। दस्तावेज प्राप्त होने के बाद अविनाश ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है।

किसान पंजीयन, धान खरीदी और योजनाओं का मिलेगा लाभ

ऋण पुस्तिका मिलने से अब अविनाश लकड़ा आसानी से किसान पंजीयन करा सकेंगे। इसके माध्यम से वे समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर सकेंगे और कृषि ऋण, आय प्रमाण पत्र तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी सरलता से प्राप्त कर पाएंगे। इससे उनकी खेती-बाड़ी से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य सुगम हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

अविनाश लकड़ा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण अब गांव-गांव में ही समस्याओं का समाधान हो रहा है और लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी और राहत देने वाला साबित हो रहा है।

Related Posts

जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा में ग्रामीण तय कर रहे अपने गांव का भविष्य

  0 नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर 0 प्रदेशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार…

Read more

बस्तर बाढ़ विभीषिका के दृष्टिगत विशेष राहत पैकेज और दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन की मांग

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जोरा नाला के नए सिरे से डीपीआर निर्माण एवं कार्यान्वयन को जरूरी बताया *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.…

Read more