‘न्यूड पार्टी के लिए फार्म हाउस पर निमंत्रण जाता है…’ दीपक बैज बोले- छत्तीसगढ़ में रेव पार्टी तो बहुत छोटी चीज है

CG News: राजधानी रायपुर में रेव पार्टी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर सियासी बयानबाजी जारी है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूरे मामले पर सरकार पर हमला बोला है. दीपक बैज ने कहा है कि सरकार का राज्य में पूरी तरह नियंत्रण खत्म हो गया है. छत्तीसगढ़ में रेव पार्टी कोई नई बात नहीं है.

 

‘रेव पार्टी तो छोटी चीज, यहां न्यूड पार्टी के लिए आमंत्रण’

रेव पार्टी कल्चर को लेकर पूछे गए सवाल पर दीपक बैज ने कहा, ‘यहां रेव पार्टी तो बहुत छोटी चीज है, पिछले समय तो न्यूड पार्टी के लिए फार्म हाउस पर निमंत्रण जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ में रेव पार्टी कोई नई चीज नहीं है. सरकार का नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका है. छत्तीसगढ़ में ना तो कोई रोजगार है, ना कोई व्यवस्था है. युवा परेशान और बेरोजगार हैं. इसलिए इस तरह की पार्टियां तो होंगी ही. इसके लिए कौन जिम्मेदार है. इसके लिए सरकार जिम्मेदार है.’

विस्तार न्यूज़ की खबर का दिखा बड़ा असर

राजधानी रायपुर में रेव पार्टी का आयोजन किया गया था. इसको लेकर सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रचार भी किया गया था. सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल करके प्रचार करवाया जा रहा था. इस पार्टी में युवाओं को नशा परोसने की तैयारी थी. एक निजी कैफे में पूरी पार्टी का आयोजन किया गया था. रेव पार्टी को लेकर विस्तार न्यूज़ ने खबर को प्रमुखता से दिखाया था. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. मामला हाईलाइट होते ही निजी कैफे में आयोजित होने वाली रेव पार्टी को रद्द कर दिया गया.

इसके साथ ही पुलिस ने सभी होटल, क्लब और कैफे संचालकों को हिदायत दी है, कि इस तरह के किसी भी तरह का आयोजन बिना परमिशन के नहीं किया जाएगा. पुलिस आयोजकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह के कृत्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

‘सरकार आपदा मे अवसर तलाश रही है’

पीसीसी चीफ ने राज्य के साथ ही केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला. दीपक बैज ने पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाने पर कहा, ‘लोग रातभर पेट्रोल डीजल के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं. एक तरफ पेट्रोल डीजल का अकाल है. वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में 3-3 रुपये बढ़ा दिए. अब महंगाई और बढ़ेगी, जबकि पहले से महंगाई इतनी बढ़ी है. प्रधानमंत्री पहले ही देश के लोगों से कह चुके हैं कि सोना नहीं खरीदना, तेल ना खाओ, पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल ना करो. फिर अब 3 रुपये रेट बढ़ा दिया. ये आपदा मे अवसर तलाश कर रहे. कुल मिलाकर सरकार जनता की मदद करने के बजाय लूटने का काम कर रही है.

  • Related Posts

    सुरेश्वर महादेवपीठ में संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति पर चर्चा 10 अक्टूबर को ज्ञात अज्ञात पितृ मोक्ष तर्पण

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      रायपुर 27 सितंबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला में श्री अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर…

    Read more