रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : 12 मई को महुआ और जशपुर नगर पालिका में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

रायपुर, 10 मई 2026 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन जारी है। इसी क्रम में 12 मई 2026 को जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम महुआ और नगर पालिका परिषद जशपुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

महुआ शिविर में महुआ, सन्ना, तोरा, डोभ, कोपा, लोरो, भादू, बहोरा, लरंगा, भंवर, कामारिमा और कवई के ग्रामीण अपनी समस्याओं व मांगों के आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। जशपुर नगर पालिका शिविर में नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिक शिविर का लाभ ले सकेंगे। सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में देंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निवास क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

पं. रुपेश महाराज प्रदेश के प्रसिद्ध युवा भागवताचार्य का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

      *रायपुर।* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना बस्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. रुपेश महाराज जी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन…

Read more

रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

    0 भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, लोकतंत्र की जननी है हमारा देश : विष्णुदेव साय* 0 लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ…

Read more