छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फैसला…संगीता सिन्हा को मिली कमान…खत्म हुआ लंबा सस्पेंस

रायपुर : बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। दिल्ली हाईकमान ने संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से आदेश जारी होते ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इसे संगठन में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

दिल्ली में चला था शक्ति प्रदर्शन, दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर
इस अहम पद के लिए दावेदारी का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। जनवरी में दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन और इंटरव्यू का दौर चला, जहां महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के सामने राज्य से कई मजबूत चेहरे अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। इस रेस में अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा जैसे नाम शामिल थे। तभी से यह चर्चा तेज थी कि आखिर पार्टी किस चेहरे पर भरोसा जताएगी।

संगीता सिन्हा पर ही क्यों लगी मुहर, समझिए रणनीति
पार्टी ने आखिरकार संगीता सिन्हा के नाम पर सहमति जताई। उनकी सक्रियता, जमीनी पकड़ और तेजतर्रार कार्यशैली को इस फैसले का मुख्य आधार माना जा रहा है। संगठन के भीतर उनकी पकड़ मजबूत बताई जाती है, जो उन्हें अन्य दावेदारों से अलग बनाती है।

आने वाले चुनावों पर नजर, बड़ा सियासी संदेश
इस नियुक्ति को सिर्फ संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि आगामी चुनावों की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस ने इस फैसले के जरिए साफ संकेत दिया है कि वह महिला मोर्चे को और मजबूत बनाकर चुनावी रणनीति को धार देने की तैयारी में है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल डेका को दी दीपावली की हार्दिक

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं रायपुर 7 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका…

    Read more

    पं. रुपेश महाराज प्रदेश के प्रसिद्ध युवा भागवताचार्य का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

          *रायपुर।* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना बस्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. रुपेश महाराज जी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन…

    Read more