प्यार, शक और खून…पति को आपत्तिजनक हालत में देखकर भड़की पत्नी, पड़ोसन की ली जान

CG Crime News: कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के रोकनी गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

पति को आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी ने खोया आपा

दरअसल, रोकनी में घटी सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है. पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय सोनकली बैगा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 27 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सोनकली का अपने पड़ोसी अर्जुन बैगा के साथ कथित संबंध था. 21 अप्रैल को जब अर्जुन की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, तो उसके सब्र का बांध टूट गया.

पीट-पीटकर की महिला की हत्या

आरोप है कि मंदाकिनी ने मौके पर ही बांस का डंडा उठाया और सोनकली पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वार इतने बेरहम थे कि सोनकली बुरी तरह घायल हो गई. किसी तरह वह अपने घर पहुंची, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां जिंदगी की जंग हार गई. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी मंदाकिनी बैगा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी महिला ने अपने पति को पड़ोसन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आपा खो दिया और हमला कर दिया. फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है.

Related Posts

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

Read more

रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

Read more