लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन 18 फरवरी तक

धमतरी 17 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी है। सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास और न्यूनतम 5 फीट 6 इंच ऊंचाई वाले पुरूष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह जल वितरण संचालक(नलजल मित्र), असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, टेक्सी ड्रायवर, रिटेल (सेल्समेन), एफटीसीपी (कम्प्यूटर हार्डवेयर) प्रशिक्षण के लिए दसवीं पास तथा फील्ड टेक्नीशियन-एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास होना अनिवार्य है।
प्रशिक्षण के लिए इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फोटो आदि दस्तावेज के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आवेदन जमा कर सकते हैं।
क्रमांक-81/1774/अमित

  • Related Posts

    पं. रुपेश महाराज प्रदेश के प्रसिद्ध युवा भागवताचार्य का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

          *रायपुर।* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना बस्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. रुपेश महाराज जी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन…

    Read more

    रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

        0 भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, लोकतंत्र की जननी है हमारा देश : विष्णुदेव साय* 0 लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ…

    Read more