सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में संवेदनशीलतापूर्वक सुनी जनसामान्य की समस्याएं

राजनांदगांव 17 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, आधार कार्ड अपडेशन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 86 —————–

  • Related Posts

    कांग्रेस वैधानिक प्रक्रिया पर भ्रामक प्रचार कर देश में अराजकता फैलाना चाहती है – डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा प्रहार किया है। भारतीय जनता…

    Read more

    विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा सामाजिक समरसता यात्रा का सफल आयोजन संपन्न

    रायपुर। विश्व हिंदू परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा हिंदू समाज में एकता, समरसता एवं बंधुत्व का संदेश लेकर निकाली गई *”सामाजिक समरसता यात्रा”* का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह यात्रा 22…

    Read more