प्यारी चिड़िया रानी

सुबह-सुबह नन्ही चिड़िया,
आँगन में जब आती है।
फुदक-फुदक कर चूं-चू करती,
मीठे गीत रोज सुनाती है।।
चिड़िया फुर्र-फुर्र उड़ती है,
चोंच से दाने चुगती है।
बच्चों को है देती खाना,
सबसे पहले उठ जाती है।।
छज्जा, खिड़की ढूंढें आला,
कहाँ घोंसला जाए डाला।
तिनका थामे चिमटी चोंच में,
सपनों का नीड सजाती है।।
उम्मीदों के पंख पसारकर,
नील गगन को उड़ पार कर।
जीवन की कठिनाई झेलती,
अपना हर धर्म निभाती है।।
उठो सवेरे और करो श्रम,
प्रगति इसी से आती है।
बच्चों, प्यारी चिड़िया रानी,
हमको यह सिखलाती है।।
डॉ. सत्यवान सौरभ
  • Related Posts

    उम्र के दस्तावेजों ने खोल दी पोल, बंगाल के युवा क्रिकेटर पर BCCI की कड़ी कार्रवाई; जानिए कैसे सामने आया पूरा मामला

    Rohit Yadav:  भारतीय क्रिकेट में उम्र से जुड़ी कथित गड़बड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दो साल…

    Read more

    Mohammed Siraj: केएल राहुल की सलाह आई काम, सिराज ने लगातार तीन छक्के लगाकर भारत को दिलाई रोमांचक जीत

     Mohammed Siraj: भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच कोलंबो में खेले गए तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच…

    Read more