नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, जिम्मेदारियों के साथ मैदान में उतारे ये प्रमुख चेहरे

रायपुर. आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 को मजबूती से लड़ने और चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नियुक्तियां की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार, आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए विभिन्न जिलों और निकायों में पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां कर दी गई हैं.

जारी आदेश के मुताबिक, सभी नियुक्त पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में पहुंचें. वे स्थानीय कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

प्रमुख नगर निगमों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक:

  •   बीरगांव (रायपुर ग्रामीण): डॉ. शिवकुमार डहरिया (पर्यवेक्षक) मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू (सह-पर्यवेक्षक)
  •  भिलाई (भिलाई शहर): धनेन्द्र साहू (पर्यवेक्षक), दीपक दुबे (सह-पर्यवेक्षक)
  •   रिसाली (भिलाई शहर): मोहन मरकाम (पर्यवेक्षक), कन्हैया अग्रवाल (सह-पर्यवेक्षक)
  •   भिलाई-चरोदा (दुर्ग ग्रामीण): विकास उपाध्याय (पर्यवेक्षक), राजेन्द्र साहू (सह-पर्यवेक्षक).

प्रमुख नगर पालिकाओं के पर्यवेक्षक

  •   बैकुंठपुर (कोरिया): राघवेन्द्र सिंह
  •  शिवपुर चरचा (कोरिया): प्रशांत मिश्रा
  •   सारंगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़): श्रीमती चातुरी नंद
  •  जामुल (दुर्ग ग्रामीण): प्रमोद दुबे
  •   खैरागढ़ (खैरागढ़-गंडई-छुईखदान): श्रीमती छन्नी साहू
  • प्रमुख नगर पंचायतों के पर्यवेक्षक:
  •   प्रेमनगर (सूरजपुर): भानुप्रताप सिंह
  •   मारो (बेमेतरा): सुनील महेश्वरी
  •   नरहरपुर (कांकेर): आनंद पवार
  •   कोंटा (सुकमा): अवधेश गौतम
  •   भैरमगढ़ (बीजापुर): रेखचंद जैन
  •   भोपालपट्नम (बीजापुर): सत्तार अली
  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more